उत्तराखंड हाई कोर्ट ने कुछ समय पहले मुस्लिम दुकानदार का बचाव करने की वजह से चर्चा में आए मोहम्मद दीपक कुमार को गुरुवार को कड़ी फटकार लगाई और उनकी याचिका को कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया। अदालत ने कहा जो व्यक्ति आरोपी है वह सुरक्षा की गुहार लगा रहा है और पुलिस के खिलाफ जांच की मांग कर रहा है। आप एक संदिग्ध आरोपी हैं? आप इस मुद्दे को सनसनी खेत बनाने की कोशिश कर रहे हैं।अदालत ने यह बात दीपक द्वारा अपने खिलाफ दर्ज मामले को निरस्त करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर दायर मामले की सुनवाई करते हुए कही।
‘बर एंड बेंच’ की रिपोर्ट के अनुसार सुनवाई के दौरान उत्तराखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राकेश थपलियाल की पीठ ने इस मामले में कथित रूप से पक्षपात पूर्ण आचरण के लिए गलती करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की याचिकाकर्ता की मांग पर भी सवाल उठाया और जिम मलिक मोहम्मद दीपक कुमार से कहा यह प्रक्रिया का पूरी तरह से दुरुपयोग है जो व्यक्ति खुद आरोपी है वह सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। पुलिस अधिकारी सक्षम है। उन पर भरोसा करें एक आप संदिग्ध आरोपी हैं।
