रुद्रपुर। मंदिर की जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए लोग ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। लोगों ने डीएम के नाम का ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुटौला को सौंपा।

लोगों ने बताया कि शिवनगर ट्रांजिट कैंप में शिव मंदिर की जमीन है। उक्त जमीन को एक व्यक्ति कुछ लोगों को बेच रहा है। जमीन बेचने वाला शिवनगर के लोगों के साथ विवाद और झगड़ा करने की योजना बना रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर जमीन बेचने वाले पर कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार को ज्ञापन देने के बाद लोगों ने कलक्ट्रेट के गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसी संबंध में एक शिकायती पत्र एसएसपी अजय गणपति को भी लोगों ने दिया। वहां सुमित्रा देवी, दीपा, कविता, रोशनी, उदय आदि थे।

error: Content is protected !!