नानकमत्ता क्षेत्र के गांव निवासी युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी अमनदीप सिंह निवासी संपूर्णानंद नगर जिला लखीमपुर खीरी (यूपी) से तय की थी। 25 सितंबर 2025 को अमनदीप सिंह की मां प्रकाश कौर अपने पुत्र रमनदीप, पुत्री निर्मल कौर व अन्य रिश्तेदारों के साथ घर आई और सगाई की रस्म की। पांच दिसंबर 2025 को शादी की तिथि तय थी। आरोप है कि उन्होंने दहेज में बुलेट और सोने की तीन अंगूठी मांगी जिस पर उन्होंने असमर्थता जताई। इस पर उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर उसने अपनी पुत्री का दूसरी जगह रिश्ता तय किया लेकिन उन्होंने फोन कर वह रिश्ता भी तुड़वा दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!