accident-2-2025-06-3afd989542ce285beac7271bc2b5c6a3

रुद्रपुर-काशीपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे नवोदय विद्यालय के संविदाकर्मी को टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मूलरूप से पिथौरागढ़ निवासी संतोष भंडारी रुद्रपुर के नवोदय विद्यालय की मैस में काम करते थे। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात ड्यूटी के बाद संतोष पैदल अपने घर जा रहे थे। विद्यालय के सामने हाईवे पार करते ही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक संतोष के भाई विनोद कुमार उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में किच्छा कोतवाली में तैनात हैं। घटना से परिवार सदमे में है।

error: Content is protected !!