1713634046_JQS8wi_armwrestling

बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में कई खिताब जीत चुके और रूद्रपुर, देहरादून व हल्द्वानी सहित चार शहरों में जिम चला रहे मोहित चौपड़ा ने बताया कि आगामी 12 मई को रूद्रपुर के सिटी क्लब में चौपड़ा पंजा कम्पटीशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बॉड़ी बिल्डिंग क्षेत्र में उत्तराखण्ड यूथ आइकोन के रूप में बड़ी तेजी से उभरे दीपक मुन्जाल होंगे। यह प्रतियोगिता लेडिज और जेन्टस के लिये अलग-अलग होगी। पंजा कम्पटीशन को वजनवार 9 श्रेणियां में बांटा गया है। पहली श्रेणी 40 किग्रा वजन तक के लिये है और फिर 45 किग्रा,50 किग्रा,55 किग्रा,60 किग्रा,65 किग्रा,70 किग्रा,75 किग्रा तक और उसके बाद इससे ऊपर के वजन वालों की श्रेणी में बांटा गया है। श्री चौपड़ा ने बताया कि बायें और दाहिने पंजे वालों दोनों के लिये वजन की यही श्रेणी है। जिसमें लेडिज और जेन्टस अपने जेण्डर में शामिल हो सकते है। उन्होंने बताया कि पुरूष प्रतिभागियों के लिये नाम मात्र 500 रूपये की इंट्री फीस है ओर बाये और दायें दोनों श्रेणियों में जोर आजमाईश करने वालों के लिये 800 रूपये की फीस निर्धाारित है। जबकि लेडिज के लिये इस प्रतियोगिता में निःशुल्क इंट्री है। पुरूष वर्ग में प्रथम,द्वितीय और तृतीय विजयीप्रतिभागियों को ट्राफियों और मेडल के साथ 11-11हजार रूपये का नगद पुरूस्कार भी दिया जायेगा। जबकि महिला वर्ग में प्रथम,द्वितीय और तृतीय विजयी प्रतिभागियों को ट्राफियों और मेडल के साथ 5100 रूपये के नगद पुरूस्कार की व्यवस्था है। श्री चौपड़ा ने बताया कि बलिया,मथुरा,मेरठ, गाजियाबाद, रामपुर,देहरादून,केलाखेड़ा सहित भारत के कई शहरों से 100 से अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और अभी काफी लोगों के रजिस्ट्रेशन होने बाकी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल सिटी क्लब में प्रतिभागियों के लिये इंट्री 12 मई को प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक होगी। उसके बाद कोई भी प्रतिभागी इस कम्पटीशन में शामिल नही हो पायेगा। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद, मुरादाबाद,रामपुर और मेरठ से गुणवत्तायुक्त ट्रॉफी और मेडल मंगाये है।

error: Content is protected !!