dramatic-moment-of-a-gun-firing-capturing-vibrant-sparks-photo

श्रीलंका की एक जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच भीषण हिंसक झड़प हो गई। इस खूनी संघर्ष में 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसे देश में पिछले पांच सालों का सबसे घातक जेल दंगा बताया जा रहा है।

यह घटना राजधानी कोलंबो के उत्तर में स्थित नेगोम्बो शहर की मुख्य जेल की है। पुलिस के मुताबिक, जेल में बंद ड्रग माफियाओं के दो विरोधी गुटों के बीच रविवार रात को यह विवाद शुरू हुआ, जिसने सोमवार सुबह तक एक बड़े दंगे का रूप ले लिया।

घायलों को तुरंत पास के नेगोम्बो सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की निदेशक पुष्पा गमलाथ ने बताया कि उनके अस्पताल में अब तक 23 शव लाए जा चुके हैं। इसके अलावा, 100 से ज्यादा घायल कैदियों और गार्ड्स को भर्ती कराया गया है। अस्पताल निदेशक ने बताया, “घायलों में से कुछ को गोलियां लगी हैं, जबकि कुछ के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे घाव और चोटों के निशान हैं।

error: Content is protected !!