काशीपुर हाईवे पर छोई मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने टूरिस्ट बस से भारी मात्रा में लीसा बरामद किया। सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान बस को रोककर तलाशी ली। तलाशी में बस से बड़ी मात्रा में लीसा बरामद होने पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।पुलिस टीम ने बरामद लीसा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लीसा कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही बस में सवार लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध रूप से वन उपज के परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में बरामद लीसा की मात्रा और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
