IMG_20260907_190242

असम के गुवाहाटी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के कुछ ही महीनों बाद एक नवविवाहिता की हत्या उसके पति ने कर दी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की उंगलियां काट दीं और उसका कटा हुआ सिर घर के फ्रिज में रख दिया। इस पूरे मामले का खुलासा रविवार को तब हुआ जब, पड़ोसियों की दुर्गंध की शिकायत के बाद पुलिस उस अपार्टमेंट में पहुंची, पुलिस ने जब फ्लैट का ताला तोड़ा, तो महिला का सिर कटा हुआ शव मिल, उसकी उंगलियां भी आधी कटी हुई थी, और शरीर सड़ना शुरू हो गया था । मृतक महिला की पहचान रिया के रूप में हुई। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में महिला का सिर बरामद हुआ। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को फ्रिज में रखे एक पॉलिथीन बैग में महिला का सिर बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, दंपती की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी, इसके बाद से दोनों अपार्टमेंट में रह रहे थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दंपती को दोनों से नहीं देखा था और उनके फोन भी बंद थे। उन्होंने उसे आखिरी बार शुक्रवार को देखा था। इस घटना के बाद से फरार चल रहा पति रविवार रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों के संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

error: Content is protected !!