उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो गई है। पहले चरण के तहत मकान गणना 25 अप्रैल से शुरू होगी। यह जनगणना 24 मई 2026 तक चलेगी। इसके लिए सीएम धामी ने स्वीकृति दे दी है। इस दौरान 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक 15 दिन की अवधि में प्रदेश की जनता को स्व गणना का विकल्प भी दिया जाएगा।
इस बार ये 33 सवाल
1. भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना नंबर)
2. जनगणना मकान नंबर
3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री (मिट्टी, सीमेंट, टाइल, पत्थर आदि)
4. मकान की दीवार में प्रयुक्त सामग्री (मिट्टी, सीमेंट आदि)
5. मकान की छत में प्रयुक्त सामग्री (मिट्टी, सीमेंट आदि)
6. मकान का उपयोग
7. मकान की हालत (अच्छी, कच्ची छत, कंक्रीट छत आदि)
8. परिवार क्रमांक
9. परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. परिवार के मुखिया का लिंग
12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य से संबंधित है
13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरे (वन रूम, टू रूम, थ्री रूम आदि)
15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या
16. पेयजल का मुख्य स्त्रोत (टैप वाटर, ट्यूबवेल, हैंडपंप या अन्य)
17. पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता
18. प्रकाश का मुख्य स्त्रोत (बिजली, सोलर बिजली, केरोसिन आदि)
19. शौचालय की सुलभता
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी (खुली, ढकी नाली या कोई नहीं)
22. बाथरूम की उपलब्धता
23. रसोईघर और एलपीजी, पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन (एलपीजी या पीएनजी)
25. रेडियो, ट्रांजिस्टर
26. टेलीविजन
27. इंटरनेट सुविधा
28. लैपटॉप, कंप्यूटर
29. टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन
30. साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड
31. कार, जीप, वैन
32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)
