CPRI-Online-Form-2026-1024x577

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) ने इंजीनियरिंग ऑफिसर, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्नीशियन, टेक्निकल अटेंडेंट, असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 110 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर कितनी भर्ती?

पद रिक्तियां

इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 (इलेक्ट्रिकल) 7

इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 (सिविल) 1

इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) 10

इंजीनियरिंग असिस्टेंट (मैकेनिकल) 1

साइंटिफिक असिस्टेंट 2

टेक्नीशियन ग्रेड 1 (इलेक्ट्रिकल) 7

टेक्नीशियन ग्रेड 1 (मैकेनिकल) 2

टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड 1 37

असिस्टेंट ग्रेड II 29

मल्टी-टास्किंग स्टाफ ग्रेड 1 14

कुल 110

शैक्षणिक योग्यता

इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिग्री के साथ 2024, 2025 या 2026 का वैध GATE स्कोर होना चाहिए। अन्य पदों के लिए पद के अनुसार इंजीनियरिंग डिग्री, 3 वर्षीय डिप्लोमा, ITI, 10वीं, BA, BSc, BCom, BBA, BBM या BCA जैसी योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 25, 28, 30 या 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

Engineering Officer Gr. 1, Scientific Assistant और Engineering Assistant: ₹1,000

Technician Gr. 1, Assistant Gr. II और Technical Attendant Gr. 1: ₹700

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

1. CPRI के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं।

2. Register पर क्लिक करके पंजीकरण करें।

3. Login करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

4. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

5. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

6. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2026

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पदवार योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में जरूर जांचनी चाहिए।

error: Content is protected !!