untitled-1706683061

किसानों के लिए एक तरफ राज्य सरकारें और दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चला रहे हैं। करोड़ों की संख्या में जरूरतमंद किसान इन योजनाओं से जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। जो किसान इस योजना के लिए पात्र हैं वे इस योजना से जुड़ सकते हैं। फिलहाल इस योजना से जुड़े किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है जिसकी तारीख अभी सरकार की तरफ से नहीं बताई गई है। योजना से जुड़े किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। पर सवाल ये है कि आखिर किस्त जारी होने की तारीख कब सामने आएगी? चलिए जानने की कोशिश करते हैं। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है जिसकी उम्मीद फरवरी में जारी होने की थी पर फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और अब तक 22वीं किस्त जारी नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मार्च में होली के बाद तारीख बताई जाएगी? दरअसल, योजना की हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा था पर माना जा रहा है कि होली की वजह से किस्त मार्च में आएगी। इसलिए माना जा रहा है कि होली के बाद सरकार 22वीं किस्त जारी होने की तारीख बता सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक जानकारी का जरूर इंतजार है। पीएम किसान योजना से करोड़ों किसान जुड़े हैं पिछली किस्त यानी 21वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला है ऐसे में उम्मीद है कि 22वीं किस्त का लाभ भी करोड़ों पात्र किसानों को ही मिलेगा।

error: Content is protected !!