man-drinks-bottle-while-he-260nw-81261148

शाहजहांपुर के बंडा में शराब के नशे में धुत दरोगा ने अपनी निजी कार से कई लोगों को टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया और दरोगा को गाड़ी से उतार कर हाथापाई कर दी। कार की टक्कर लगने से घायलों का बंडा सीएचसी भेजा गया है।

बंडा थाने में तैनात एक दरोगा ने बृहस्पतिवार को होली खेलने के बाद अपनी निजी कार निकालकर दौड़ाना शुरू कर दी। मुख्य चौराहे पर कार के सामने आए कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच पीलीभीत जिले के थाना घुंघचाई के गांव लुकटिआई निवासी महिला विमलेश दरोगा की गाड़ी की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश

इसी तरह बिलसंडा रोड पर बंडा के गांव उदार टिकरी निवासी सुनील अपनी दो बेटियों को बाइक पर बिठाकर जा रहा था। दरोगा की गाड़ी से उसकी बाइक को टक्कर लग गई। सुनील जमीन पर गिर पड़ा और घायल हो गया जबकि उसकी बेटियों को भीड़ ने मौके से बचा लिया। बताते हैं कि दरोगा ने गाड़ी रोकने के बजाय बार-बार बाइक पर सुनील के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर रहा था।

इस पर भीड़ ने चौराहा जाम कर दिया। उसके बाद गुस्साई भीड़ ने दरोगा को गाड़ी से खींच लिया। कुछ लोगों ने हाथापाई भी कर दी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि दरोगा की गाड़ी से किसी के टक्कर लगने की सूचना मिली है। दरोगा के शराब पीने के मामले की जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!