photo

रूद्रपुर। खेड़ा में अतिक्रमण मुक्त कराई गई ईदगाह की जमीन पर नमाज पढ़ने की अनुमति देने के लिए मुस्लिम समाज द्वारा उठाई जा रही मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महापौर विकास शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि ईदगाह की आड़ में कब्जाई गई भूमि को माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया था। यहां पर दुबारा नमाज के लिए भूमि देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी वहां नमाज पढ़ना चाहते हैं उन्हें अलग से वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। महापौर ने कहा कि जो लोग जहां-जहां रहते हैं वो वहां अपनी मस्जिदों में ही नमाज अदा करें तो बेहतर होगा। जहां तक ईदगाह की बात है तो वहां पर अलग-अलग शिफ्ट में भी नमाज अदा की जा सकती है। महापौर ने कहा कि अगर नमाज के लिए जगह देंगे तो कल को कोई अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए भी जगह की मांग करेगा। लिहाजा सभी को नगर निगम द्वारा जगह दिया जाना संभव नहीं है।

error: Content is protected !!