677c16b76a67b-uttarakhand-high-court-064521740-16x9

नैनीताल। जिला कोर्ट के बाद अब उत्तराखंड हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल आने के बाद पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल को हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल भरा मेल आने के बाद सील कर दिया गया है।

मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य सभी न्यायाधीशों को कोर्ट रूम से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है। न्यायालय परिसर के चारों तरफ अंदर बाहर से खोजबीन चल रही है। बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्क्वाड, भारी पुलिस बल समेत उच्चाधिकारी मौजूद जांच कर रहे हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय में प्रवेश के गेटों को बंद कर दिया गया है, जबकि न्यायालय के सामने से गुजरने वाले आम जनता के एक गेट को बंद किया गया है। कोर्ट नंबर 4, 5 और 6 में न्यायाधीश काफी देर तक बैठे नजर आए थे।

अधिवक्ता न्यायालय परिसर के मैदान में एकत्रित हैं। चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता ने सीनियर न्यायाधीशों व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव के साथ बैठक की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत ने बताया कि रजिस्ट्रार जरनल के कार्यालय में एक धमकी भरा ई-मेल आया है जिसके बाद न्यायालय परिसर के चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई।

इसमें पुलिस की सभी विंग अपने कार्य को कर रही हैं हाई कोर्ट और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसे सेनिटाइज किया जा रहा है। हाईकोर्ट को धमकी भरा मेल आने के बाद एसएसपी भी कोर्ट परिसर पहुंच गए। इसके अलावा एसपी जगदीश चंद्र, हाईकोर्ट के सुरक्षा अधिकारी सहित भारी पुलिस बल जांच पड़ताल में जुटे हैं।

error: Content is protected !!