facebook_1678888475502_7041768648355990766

रुद्रपुर नगर के काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की कवायद शुरू हो गई है। विधायक शिव अरोरा ने सरकारी अमले के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क पर अतिक्रमण चिह्ननीकरण का काम शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। विधायक अरोरा ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बाईपास का निरीक्षण किया। डिवाइडर से दोनों ओर सड़क चौड़ीकारण के लिए 60-60 फीट पर लगाए गए निशान का मुआयना किया। विधायक ने व्यापारियों से अपील की कि बाईपास चौड़ीकरण का कार्य आरंभ होने जा रहा है, व्यापारी अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। इस साल के अंत तक चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। तय हुआ कि शुक्रवार से अतिक्रमण चिह्नीकरण करने के साथ ही मार्किंग की जाएगी। शुक्रवार से ऊर्जा निगम पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू करेगा। एक सप्ताह बाद चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ों का कटान किया जाएगा। पेड़ कटने के बाद जल संस्थान पानी की लाइन शिफ्टिंग का कार्य आरंभ करेगा। विधायक ने कहा कि इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। एडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को विभागीय अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेगे। हर 15 दिन में इसकी समीक्षा की जाएगी।

error: Content is protected !!