testimonial3

केलाखेड़ा। पुलिस ने मोहल्ला फिदानगर स्थित एक घर में छापा मारकर 50 किलो भैंस का मांस और दो जीवित जानवरों सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक चापड़, छुरी, चार पैर, दो कान, दो सींग, एक पूंछ, एक खाल बरामद की है।

बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई हरीश मेहर ने पुलिस टीम के साथ नगर के मोहल्ला फिदानगर स्थित मोहम्मद रफी के घर में दबिश देकर आंगन से 50 किलो भैंस के मांस के साथ फिदानगर वार्ड नंबर दो निवासी मोहम्मद रफी और उसके बेटे सलमान को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की थी। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमाईला मलिक ने बरामद मांस का सैंपल लेकर बताया कि यह मांस भैंस का है। थाना प्रभारी धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने मोहम्मद रफी के घर के आंगन से 50 किलोग्राम भैंस के मांस और दो जीवित जानवर बरामद होने पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 325, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

error: Content is protected !!