gatharapara-ma-karatarapara-rada-para-ghara-ma-mal-gharal-gasa-saldara-ka-jabta-karata-esadaema-savatha_7efda0bab1cc4715ec3e62843431abc3

गदरपुर। घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम ने करतारपुर रोड पर एक घर में छापा मार कर 10 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं।

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ऋचा सिंह और नोडल अधिकारी ईओ कैलाश सिंह पटवाल की संयुक्त टीम एक्शन मोड पर है। एसडीएम ने बताया कि मौजूदा समय में उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत न हो इस पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने करतारपुर रोड, वार्ड नंबर-1 स्थित एक घर पर छापा मार कर 10 गैस सिलिंडर और पासबुक जब्त कीं। टीम ने मौके से एक महिला को भी हिरासत में लिया है। जब्त सिलिंडरों और पासबुक को पूर्ति विभाग के सुपुर्द किया गया है। एसडीएम ने आमजन से अपील की है कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहां विजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, चंद्रपाल सिंह आदि थे।

error: Content is protected !!