Kanpur-Woman-Alleges-Forced-Alcohol-1773413329532_m

उत्तराखंड के सितारगंज में एक महिला ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का गंभीर मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया और अब भी धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि 2017 में उसके पिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद मां ने नानकमत्ता क्षेत्र के एक व्यक्ति से दूसरी शादी की। उस समय वह और उसके भाई-बहन नाबालिग थे। परिवार शक्तिफार्म के एक गांव में रहने लगा। 2018 में बहन की शादी हो गई, जबकि 2019 में मां का निधन हो गया। भाई पढ़ाई के लिए बाहर चला गया। एक दिन बाथरूम में नहाते समय सौतेले पिता ने छिपकर उसके फोटो-वीडियो बनाए। इनका इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण शुरू किया। 2021 में पीड़िता ने पीलीभीत के एक युवक से प्रेम विवाह किया। 11 जनवरी 2026 को पति की मौत हो गई। इसके बाद सौतेला पिता ससुराल पहुंचा और 21 जनवरी को बच्चे के सामने अश्लील हरकतें कीं। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने पुष्टि की कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। जांच जारी है।

 

error: Content is protected !!