dm-nitin

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर 24 मार्च 2026 से जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार, किसी भी गैस एजेंसी द्वारा गोदाम से सीधे गैस वितरण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद एजेंसी द्वारा घर तक सिलेंडर पहुंचाना अनिवार्य होगा।

यह निर्णय पेट्रोलियम मंत्रालय और कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड से प्राप्त गाइडलाइन के आधार पर लिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शी और सुरक्षित सेवा मिल सके।

यदि किसी उपभोक्ता को गैस वितरण में समस्या होती है, तो वे आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 05944-250250, 05944-250500 या एलपीजी शिकायत टोल फ्री नंबर 18002333555 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

error: Content is protected !!