Kanpur-ACcident-(6)-1774344873274_m

कानपुर में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी के 10 साल बाद बेटे के जन्म की खुशी थी, लेकिन उसे देखने अस्पताल जा रहे पिता शिवनंदन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई।

कानपुर। कानपुर में किस्मत ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि खुशियां मातम में बदल गईं। जिस परिवार में शादी के पूरे 10 साल बाद घर में बेटे की किलकारी गूंजी ही थी कि वहां गमों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे से मिलने अस्पताल जा रहे पिता की मौत हो गई। सड़क हादसे ने उस मासूम के सिर से पिता का साया छीन लिया।

बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से चौबेपुर के चंद्रिका गांव निवासी 36 वर्षीय शिवनंदन सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

स्वजनो के अनुसार, उनकी पत्नी जूली को शादी के 10 साल बाद पुत्र हुआ था, जिसके चलते वह कल्याणपुर स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती थी और इस समय आईसीयू में इलाज चल रहा है। उसकी देखभाल के लिए शिवनंदन की मां निर्मला अस्पताल में ही मौजूद थीं।

बड़े भाई रघुनंदन ने बताया कि देर रात शिवनंदन सिंह बाइक से पत्नी के लिए खाना लेकर अस्पताल जा रहे थे। जैसे ही वह रामा अस्पताल के सामने एलिवेटेड हाईवे पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी रास्ते में मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया हालाकि हादसे की सूचना पत्नी को नही दी गई है। सूचना पर पहुंची मंधना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बिठूर पुलिस ने सी सी टी वी की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!