रुद्रपुर। नवरात्र पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग ने सोमवार को चार प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दाैरान राजगीर मिठाई, सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा व साबूदाना के नमूने लिए गए। उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजा गया है।

विभाग के सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर कार्रवाई हुई। पूर्व में कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों के मामले में रिपोर्ट आने का इंतजार है। उन्होंने अपील की कि कोई भी खाद्य सामग्री लेने से पहले एक्सपायरी डेट देख लें। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, आशा आर्या आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!