रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में एक हनीट्रैप गिरोह सक्रिय है जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बना रहा है और पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। युवतियां सोशल मीडिया पर दोस्ती कर फोन नंबर लेती हैं फिर मिलने बुलाती हैं। युवकों को बहाने से घर ले जाकर बंधक बना लेते हैं। अश्लील वीडियो बनाकर पैसों की मांग की जाती है, मना करने पर मारपीट भी होती है। लोक लाज या डर से कई पीड़ित पैसे दे देते हैं, कुछ पुलिस में शिकायत करते हैं। पुलिस के अभियानों के बावजूद गिरोह रुद्रपुर समेत जिले में पैर पसार रहा है। बीते दिनों सामने आये कई मामलों में यह सामने आया है कि इसके तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। खासतौर पर यूपी के रामपुर से इसका कनेक्शन सामने आया है। फरवरी में जौहर नाम की युवती की गिरफ्तारी के बाद रामपुर के कई लोग शिकायत लेकर तत्कालीन एसएसपी के पास भी पहुंचे थे। पुलिस ने ट्रांजिट कैंप में हनीट्रैप गिरोह को पकड़ा है। पूर्व में हुई घटनाओं में भी गिरोह को बेनकाब किया गया। लोगों से अपील है कि अनजान महिलाओं से दोस्ती करने से बचें
उधम सिंह नगर जिले में हाल ही में हुए घटनाक्रम
केस न0-1-
12 मार्च को रामपुर के एक युवक ने ट्रांजिट कैंप निवासी युवती पर उसे फंसाकर लूटपाट और मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में अभी खुलासा हो भी नहीं हो पाया है।
केस न0-2-
27 जनवरी को गदरपुर पुलिस ने रामपुर निवासी और हनीट्रैप गिरोह की सरगना जौहर उर्फ महक गिरफ्तार किया था। इस गिरोह के कई लोग अभी भी फरार हैं।
केस न0-3-
15 दिसंबर 2025 काशीपुर सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर एक व्यापारी को होटल में बुलाया गया और फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लाखों की मांग की गई। पुलिस ने 3 आरोपियों को जेल भेजा। इनके पास से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल मोबाइल बरामद हुए।
केस न0-4
12 जून 2025 किच्छा के पुलभट्टा लुटेरी दुल्हन गैंग का मामला सामने आया था। जो शादी का झांसा देकर हनी ट्रैप के जरिये गहने और नकदी लूटता था। गिरोह की मुख्य महिला सदस्य और उसके नकली भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
