PTI12-24-2024-000213B-0_1735742100169_1759627686022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को अपशब्द कहने वाले बिहार निवासी मौलाना को एसटीएफ गिरफ्तार कर बहराइच पहुंची। काेतवाली नगर में मौलाना के खिलाफ बीते आठ मार्च को विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद मौलाना को जेल भेज दिया है।

बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट पथराबाड़ी निवासी मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी ने मार्च में एक सभा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को अपशब्द कहे थे। इसको लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त हो गया था। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने कोतवाली नगर में आठ मार्च को तहरीर देकर मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से मौलाना की तलाश में पुलिस व एसटीएफ की टीम लगी हुई थी।

यूपी एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया जिले से मौलाना को गिरफ्तार कर लिया था। मौलाना को लेकर यूपी एसटीएफ गोरखपुर टीम के निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह की अगुवाई में उसे बहराइच कोतवाली नगर थाने लाया गया।

यहां पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने मौलाना से पूछताछ के बाद उसे मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराया गया।स्वास्थ्य जांच के बाद मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे टीम उसे लेकर आई। सारी कार्रवाई और पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।

error: Content is protected !!