hE2LmYk5Y1b _.bin

ऋषिकेश में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा साहनी निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, राजा साहनी 2 अक्टूबर 2023 को उड़ीसा के कटक जिले की जेल से न्यायिक अभिरक्षा के दौरान फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

उड़ीसा पुलिस से मिली सूचना के आधार पर ऋषिकेश पुलिस को पता चला कि आरोपी त्रिवेणी घाट क्षेत्र में देखा गया है। इस इनपुट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश पुलिस, एसओजी और टिहरी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने नटराज चौक से टिहरी मार्ग पर घेराबंदी की और एक संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद भट्ट के अनुसार, दोपहर करीब 2:10 बजे गोल्डन रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस ऑपरेशन में कोतवाली ऋषिकेश, थाना मुनि की रेती, सीआईयू टिहरी और एसओजी टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उड़ीसा पुलिस को सौंपा जाएगा।

error: Content is protected !!