images (1)

फिल्म ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन के अभिनय को खूब सराहा गया। वहीं उनके फैंस अब फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के बारे में एक अहम सूचना जारी करते हुए सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी है। जानिए क्या?

‘धुरंधर’ अभिनेत्री सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने सभी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभमानाएं देते हुए लिखा, ‘आप सभी को गुड मॉर्निंग और सभी को महाशुवरात्रि की शुभकामनाएं।’ इस पोस्ट के साथ सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल को लेकर भी अहम सूचना जारी की है।

सारा अर्जुन ने आज इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक खास सूचना दी है। सारा ने बताया है कि वह ट्विटर पर नहीं हैं। सारा ने लिखा, ‘मैं बस कुछ जरूरी बातें शेयर करना चाहती हूं। मैं ट्विटर पर नहीं हूं।’ सारा ने आगे यह भी बताया कि ट्विटर प्लेटफॉर्म पर उनका कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है। इसके साथ ही सारा ने न्यूज चैनल्स को सतर्क रहने की भी सलाह दी है।

सारा ने लिखा, ‘(न्यूज चैनल) अगर आपको मेरे नाम से किसी हैंडल से कोई ट्वीट या बयान दिखे, तो प्लीज जान लें कि वह मैं नहीं हूं और वह किसी भी तरह से मुझसे जुड़ा नहीं है।’ आगे सारा ने लिखा की उन्हें समझने के लिए धन्यवाद।

‘धुरंधर 2′ (Dhurandhar 2: The Revenge) आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। यह 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के अलावा कई कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसी दिन कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!