Dirty deed in a dark alley.

Dirty deed in a dark alley.

रुद्रपुर। क्रिकेट खेलने के विवाद के बाद युवक के घर पर फायर झोंकने वाले अभियुक्त ने मेट्रोपोलिस मॉल के पास साप्ताहिक बाजार में तमंचा लहराकर दहशत फैलाई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने दाे युवकों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

रुद्रपुर कोतवाली के दरोगा चंदन बिष्ट ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को डिबडिबा निवासी आशु क्रिकेट खेलने पास के एक मैदान में गया था जहां उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी रंजिश में देर शाम प्रीत कॉलोनी बिलासपुर रामपुर निवासी प्रेम कुमार साहनी ने अपने साथियों के साथ आशु के घर में फायरिंग कर दी थी।

प्रेम के खिलाफ बिलासपुर थाने में हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मेट्रोपोलिस के पास साप्ताहिक बाजार लगी थी जहां पर कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। दो युवकों ने तमंचा निकालकर डर का माहौल पैदा किया। उन्होंने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिलते ही अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी।

देर रात जिला रामपुर के प्रीत कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार साहनी व कृष्णानगर गदरपुर निवासी विजयपाल को फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में प्रेम के पास तमंचा मिला। बताया कि प्रेम ने ही क्रिकेट के विवाद में भी फायरिंग की थी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों पर आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी कर ली है। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!