640-480-22479870-thumbnail-16x9-pppppp_1748339560

कासगंज जिले के अमांपुर कस्बे में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद हुए। पुलिस के अनुसार परिवार के मुखिया सत्यवीर ने पहले अपने तीन बच्चों को जहर देकर मार डाला, फिर पत्नी की हत्या की और बाद में खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को शनिवार शाम बंद मकान की सूचना मिली। घर अंदर से बंद था, जिसे फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दरवाजा काटकर खोला गया। अंदर सत्यवीर का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी का शव अलग स्थान पर पड़ा था और बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था।
डीआईजी प्रभाकर चौधरी के अनुसार प्रथम दृष्टया घटना के पीछे आर्थिक तंगी मुख्य वजह मानी जा रही है। पड़ोसियों ने बताया कि सत्यवीर गैस वेल्डिंग का काम करता था और लंबे समय से आर्थिक संकट में था। उसका बेटा भी बीमार चल रहा था, जिससे परिवार पर बोझ बढ़ गया था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को जब शव गांव नगला भोजराज पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। तीनों बच्चों को दफनाया गया, जबकि पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!