बॉलीवुड के साथ साउथ सिनेमा में भी काम कर चुकीं तापसी पन्नू ने हालिया इंटरव्यू में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वहां एक्ट्रेस के लुक और अपीयरेंस पर जरूरत से ज्यादा फोकस किया जाता है, जिससे कई बार सेट पर असहज स्थिति बन जाती थी।
तापसी ने कहा कि साउथ फिल्मों में आकर्षक दिखने के लिए खास तरह के कपड़े पहनने की डिमांड होती थी। सेट पर महिलाओं की संख्या कम होने के कारण यह बात डायरेक्टर से होते हुए असिस्टेंट और फिर स्टाइल टीम तक पहुंचती थी, जिससे एक्ट्रेस को सबके सामने बार-बार बदलाव के लिए जाना पड़ता था। उन्होंने इसे शर्मनाक अनुभव बताया। एक्ट्रेस का मानना है कि मेकर्स को लगता है कि ऐसी चीजें ऑडियंस की फैंटेसी बढ़ाती हैं और फिल्म का आकर्षण बढ़ता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी हाल ही में फिल्म अस्सी को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने रेप पीड़िता की वकील का दमदार किरदार निभाया है। फिल्म में कानूनी प्रक्रिया और पीड़िता के संघर्ष को संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है और बॉक्स ऑफिस पर इसे ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिल रही
है।
