IMG_20260914_132400

पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट और उत्पीड़न के साथ तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने उसके पति फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर हलाला करने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पटेलनगर निवासी महिला ने 12 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करता है। महिला ने पति पर उसे तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया। आरोप यह भी है कि पति महिला पर बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

error: Content is protected !!