IMG_20260915_084231

लखनऊ। क्रिकेटर मो. शमी के भाई मो. कैफ पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाकशुदा महिला का आरोप है कि कैफ ने शादी का भरोसा देकर उनके साथ यौन शोषण किया। 9 सितंबर, 2023 को कैफ के कहने पर वह कोलकाता गई थी, जहां एक होटल में यौन शोषण किया गया। पुलिस ने सोमवार को महिला को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन शाम तक वह थाने नहीं पहुंची। वहीं, महिला की मां का कहना है कि उनका बेटी से कोई मतलब नहीं है। पुलिस उपायुक्त विक्रांत वीर ने बताया कि तहरीर में घटनास्थल से लेकर कई चीजें स्पष्ट नहीं है, इसलिए पहले महिला के बयान दर्ज करने जरूरी हैं। महिला के बाद कैफ के बयान लिए जाएंगे। महिला की तरफ से 31 अगस्त को आशियाना थाने में तहरीर दी गई थी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल शहर और राज्य से बाहर का बताकर अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। महिला के मुताबिक 2020 में वह दिल्ली में रहती थी। पति से तलाक के बाद कैफ से मुलाकात हुई थी एफआईआर के अनुसार कैफ उसको लेकर कई शहरों और होटलों में गया, जहां शारीरिक शोषण किया। कैफ लंबे समय से बंगाल में रह रहे हैं और खास मौकों पर ही गांव आते हैं। आरोप लगाने वाली महिला ने इसी वर्ष मई में अमरोहा स्थित उनके घर आकर कैफ के स्वजन से भी बात कर चुके है, लेकिन यहां तहरीर नहीं दी थी। अब मामला दर्ज होने के बाद गांव से फार्म हाउस तक सन्नाटा है और परिवार ने मीडिया से दूरी बना ली है।

error: Content is protected !!