2022_5image_11_02_398743214arrested

काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आईटीआई कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरजाप सिंह के रूप में हुई है।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे हरजाप सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आईटीआई कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 100/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 10 अगस्त 2026 को रामनगर में काशीपुर-रामनगर रोड स्थित उसके घर के बाहर से उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी हरजाप सिंह थाना रामनगर, जिला नैनीताल का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में पैगा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विक्रम सिंह धामी और कांस्टेबल हरीश नेगी शामिल रहे।

error: Content is protected !!