खटीमा। सुरई वन क्षेत्र में शनिवार सुबह गश्त के दौरान मिले शव की पहचान हो गई है। बाघ के हमले में मारे गए युवक की पहचान नेपाल के कंचनपुर जिले की भीमदत्त नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 निवासी गोपीन दमाई (30) पुत्र जीत दमाई के रूप में हुई है। वन कर्मियों ने शनिवार को सुरई वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर 47 में युवक का शव देखा था। शव के पास बाघ के पगचिह्न भी मिले थे। इसके बाद वन विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद वन विभाग और पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान 17 मील मझोला चौकी प्रभारी किशोर पंत, कांस्टेबल मनोज देवलाल सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
