रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने 36 उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें 30 पुरुष और छह महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। तबादला सूची में जिले के कई थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। तबादलों के तहत रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, खटीमा, सितारगंज, जसपुर, पंतनगर और दिनेशपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को रुद्रपुर कोतवाली और रमपुरा चौकी की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस कार्यालय के चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कुमार कांडपाल को आईटीआई कोतवाली भेजा गया है। वहीं, जसपुर की सूत मिल चौकी के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
पंतनगर कोतवाली में तैनात अशोक कुमार को काशीपुर की टांडा उज्जैन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नवीन बुधानी को काशीपुर से किच्छा, मुकेश मिश्रा को ट्रांजिट कैंप से आईटीआई और प्रदीप भट्ट को दिनेशपुर से जसपुर की सूत मिल चौकी भेजा गया है।
मोहन चंद्र जोशी को रुद्रपुर से काशीपुर की प्रतापपुर चौकी, लोकेश रावत और दिनेश रावत को क्रमशः दिनेशपुर और पंतनगर से बाजपुर भेजा गया है। विजय सिंह बोहरा को खटीमा से रुद्रपुर की बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है। संदीप शर्मा को रुद्रपुर से किच्छा की दरऊ चौकी और संजय विश्वकर्मा को नानकमत्ता से सितारगंज की शक्तिफार्म चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
6 महिला उपनिरीक्षकों के भी तबादले
महिला उपनिरीक्षकों में रुचिका चौहान को जसपुर से काशीपुर, कुसुम रावत को बाजपुर से पंतनगर और नीलम मेहता को पंतनगर से कुंडा भेजा गया है। संतोषी नेगी को खटीमा से सितारगंज, भूमिका पांडेय को कुंडा से बाजपुर और प्रियंका टम्टा को बाजपुर से जसपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य थानों और चौकियों में तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। तबादला आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
