arrest-(7)-1779646998942

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 3.22 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,210 रुपये की नकदी भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

चेकिंग के दौरान पकड़ में आया युवक

पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:45 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिंदुखेड़ा जाने वाली ठंडी सड़क पर पुलिया के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास मौजूद पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे से 3.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पन्नी समेत स्मैक का कुल वजन 4.06 ग्राम पाया गया। तलाशी के दौरान दूसरे पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे से 2,210 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक और नकदी को कब्जे में लेकर सील कर दिया।

बिंदुखेड़ा का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह निवासी ग्राम बिंदुखेड़ा, थाना रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 616/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में केस दर्ज किया है।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर स्मैक की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों और नशे के कारोबार में उसकी भूमिका की जानकारी जुटा रही है। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

error: Content is protected !!