Kanpur-Domestic-Dispute--1773394779371

रुद्रपुर। एक युवती अपने पुरुष दोस्त के साथ टहल रही थी इसी बीच तीन मनचलों ने गंदे कमेंट करते हुए युवती से छेड़छाड़ की। जब युवती के दोस्त ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट कर दी। साथ ही उसके सिर पर स्टील की पाइप से वार कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त सूचना के अनुसार, भूरारानी वार्ड 32 निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि शनिवार रात खाना खाकर वह अपनी महिला दोस्त के साथ घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच पिंटू, उमेश और चंदन वहां आए और उसकी दोस्त को देखकर गंदे गंदे कमेंट कर छेड़छाड़ करने लगे।

उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर स्टील की पाइप से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। यह देख आस पास के लोग एकत्र हुए तो आरोपियों ने देख लेने की धमकी देते हुए कहने लगे कि यदि तुमने पुलिस आदि में शिकायत की तो हम लोग तुम्हे जान से मार देंगे। घायल अभिषेक का उपचार अस्पताल में कराया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!