रुद्रपुर। दोस्त पर भरोसा कर कंपनी में कार लगाने के लिए देना किच्छा निवासी युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि उसके दोस्त ने कार दिल्ली में केरल निवासी व्यक्ति को बेच दी। पीड़ित की शिकायत पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपित दोस्त पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली में फर्जी कागज बनाकर बेच दी कार पुलिस के अनुसार, माता फार्म नजीमाबाद किच्छा निवासी जसवीर सिंह पुत्र प्रगट सिंह ने बताया कि उसके दोस्त शिवम नागपाल ने अपने एक मित्र ध्रुव दुआ से मिलवाया था। बाद में उससे उसकी दोस्ती हो गई। इस दौरान ध्रुव ने नई गाड़ी लेकर कम्पनी में लगवाने की बात कही।

इसके लिए वह राजी हो गया और उसने महिंद्रा फाइनेंस से एक इनोवा किस्टा फाइनेंस करा ली। जिसके बाद उसने कार ध्रुव दुआ को दे दी। बाद में ध्रुव ने दो-तीन किस्त देने के बाद कहां की उसकी हालत खराब चल रही है। रूकी हुई किस्त कुछ समय बाद वह दे देगा। आरोप है कि अब उसे पता चला है कि ध्रुव ने कार को कार डीलर तनजीर निवासी केरल को दिल्ली में फर्जी कागज बनाकर बेच दी है। जसवीर सिंह ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!