2022_5image_11_02_398743214arrested

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र में चल रहे चैती मेले के दौरान कोतवाली आईटीआई पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।

चैती मेला प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुमार अपनी टीम के साथ मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नखासा बाजार क्षेत्र में एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध अवस्था में भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम आयुष कुमार बताया। वह कटरामालियान बांसफोड़ान, थाना काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर का निवासी है और वर्तमान में कुंडा क्षेत्र में अपने चाचा के घर रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चाकू अपने पास रखे हुए था, इसी कारण पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली आईटीआई में मुकदमा संख्या 90/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार और कांस्टेबल बलवंत सिंह बिष्ट शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चैती मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

error: Content is protected !!