IMG_20260914_132443

यूपी के रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में ही बंद कर दिया। सूचना पर युवक के परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच करीब 6 घंटे चली पंचायत के बाद आखिरकार जिस युवक को रात में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया था, वह सुबह दूल्हा बनकर मैरिज हॉल से निकला। शाहाबाद क्षेत्र का युवक शुक्रवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आधी रात को प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को कमरे में पकड़ लिया। युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर परिजन भड़क गए और घर में हंगामा होने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर युवक के परिजनों को सूचना दी गई। शनिवार तड़के युवक के परिजन और रिश्तेदार गांव पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हुई। बातचीत में मामला थाने ले जाने के बजाय निकाह कराने पर सहमति बनी। युवती और युवक के परिजन इसके लिए तैयार हो गए। इसके बाद काजी को बुलाया गया और प्रेमी-प्रेमिका को पास के मैरिज हॉल ले जाया गया। वहां दोनों का निकाह करा दिया गया। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर शाहबाद स्थित घर चला गया। इस तरह आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचने से शुरू हुआ मामला सुबह निकाह के साथ खत्म हुआ।

error: Content is protected !!