काशीपुर। इंस्टाग्राम व मौज ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर अज्ञात महिला द्वारा एक व्यक्ति से सात लाख रुपए ठगे जाने का हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात महिला के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ला पक्का कोट निवासी ईश कुमार ने बताया कि 5 जनवरी 2026 से 30 अगस्त 2026 के बीच अज्ञात महिला द्वारा इंस्टाग्राम एवं मौज आईडी के जरिए संपर्क बनाकर उसे विश्वास में लेते हुए कंप्यूटर संसाधनों की मदद से ऑनलाइन 7 लाख रुपए ट्रांजैक्शन कर लिए। धोखाधड़ी का अंदेशा होने पर भुक्तभोगी के पैरों तले जमीन खिसक गई। यानी 8 महीना के दरमियान उसे भनक तक नहीं लगी की कोई अज्ञात महिला उसे झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना रही है।
फिलहाल पुलिस में तहरीर के आधार पर अज्ञात महिला के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
