69556650

रुद्रपुर। रुद्रपुर से करीब सात किलोमीटर दूर लालपुर में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दर्जनभर से अधिक युवकों ने बुजुर्ग दंपति के दफ्तर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग दंपति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

दंपति के मुताबिक, गाड़ी हटाने को लेकर कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया था। इसके बाद युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि देखते ही देखते दर्जनभर से अधिक युवक उनके दफ्तर में घुस आए और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग दफ्तर के अंदर दंपति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दंपति का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।

मारपीट में घायल दंपति का रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। दंपति का कहना है कि वे अपने ही दफ्तर और शहर में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

error: Content is protected !!