कानपुर। बाबूपुरवा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पारिवारिक चाचा ने 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला के मुताबिक वह और उसके पति काम पर गए थे। घर पर उनकी नाबालिग बेटी थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपित रिश्ते में पारिवारिक देवर घर पहुंचा और बेटी से दुष्कर्म किया। इसी बीच वह घर पहुंचीं तो आपत्तिजनक स्थिति में देख विरोध किया तो आरोपित धक्का देकर भाग निकला। थानाप्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
