कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र के मनोहर नगर भल्ला स्टेट में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक किशोर को दौड़ा लिया। फिर उसपर हमला बोल दिया। फिर सड़क पर गिरे किशोर के हाथ शरीर पर क़ई जगह काटा। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया । जहां उसके 10 टांके लगे। घटना से इलाके में लोगों में दहशत व आक्रोशहै।जाजमऊ के मनोहर नगर भल्ला स्टेट निवासी मुशीर आलम लेदर की ट्रेडिंग का काम करते है। उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार की शाम को उनका 12 वर्षीय बेटा अरीश आलम को उनकी पत्नी शबीना परवीन ने घर से पीछे गली में दुकान से सामान लेने को भेजा था। वहां से सामान लेकर वापस आते समय आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। तो वह उनसे बचकर दौड़ता हुआ घर के बाहर आ गया।जहां पर उसे कुत्तों ने गिराकर हमला कर दिया। फिर उसे हाथ समेत शरीर पर कई अन्य जगह काटा। उनके सीधे हाथ में 10 टांके लगे । मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी
।
