कानपुर। बिधनू तकसींगपुर गांव में गुरुवार देर रात पति- पत्नी के बीच विवाद के दौरान हाथापाई हुई। शुक्रवार सुबह दरवाजे के पास पति खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चाकू लगने के निशान थे। पड़ोसियों ने पुलिस को व एंबुलेंस को सूचना दी। जिसपर पुलिस ने घायल को सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने नाजुक हालत देख एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया।
तकसींगपुर गांव निवासी लवकुश का गुरुवार देर रात पत्नी सरोज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि लवकुश घर के बाहर फर्श पर खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा है। वहीं पास ने पत्नी बैठकर रो रही है।
पड़ोसियों ने पत्नी से घटना के बारे में पूछा तो उसने कोई उत्तर नहीं दिया। लवकुश की गर्दन और पेट में चाकू के तीन गहरे घाव थे। जिनसे खून बह रहा था। जिसपर पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस और कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने गंभीर हालत देख एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि अभी पत्नी ने कुछ नहीं बताया है। सभी पहलुओं से घटना की जांच की जा रही है।
