Kanpur-Murder-(2)-1788292323594_m

कानपुर। केशवपुरम हसनपुर में बदमाश स्वास्थ्य विभाग के सीनियर असिस्टेंट टेक्नीशियन की मां की गला दबाकर हत्या करने के बाद 25 लाख के जेवर-नकदी लूट ले गए। घटना के समय महिला कुर्सी पर बैठ कर खाना खा रही थी। उनका शव भी कुर्सी के सहारे उसी स्थिति में मिला। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी समेत थाने का फोर्स व फोरेंसिक टीम ने जांच की। घटना के पीछे किसी परिचित के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। केशव पुरम के हसनपुर निवासी शिवमंगल कुशवाहा 58 वर्षीय पत्नी उमा कुशवाहा और बड़े बेटे अमरीश के साथ भूतल पर रहते है। छोटा बेटा आशीष दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में सीनियर असिस्टेंट टेक्नीशियन है। शिवमंगल की कुशवाहा बुक स्टाल के नाम से शिवनगर में बुक स्टाल है, जिसे वह बड़े बेटे अमरीश के देखते हैं।पहली मंजिल दो किराएदार आर्डिनेंस फैक्ट्री में संविदा कर्मी आनंद गुप्ता पत्नी सपना गुप्ता व दो बच्चे और राजमिस्त्री सुभाष अपनी पत्नी प्रिया के साथ रहते है। मंगलवार सुबह बेटे के साथ शिवमंगल दुकान पर चले गए थे। घर में पत्नी उमा अकेली थी। शाम को आठ बजे के करीब किराए दार सुभाष की पत्नी प्रिया ने मोटर चालू करने के लिए उमा को फोन किया। फोन न उठाने पर उन्होंने शिवमंगल को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद शिवमंगल ने दरवाजा खटखटाने को बोला। किराएदार सुभाष की पत्नी प्रिया और आनंद की पत्नी सोना ने दरवाजा खटखटाया। कोई आहट नहीं मिली बल्कि दरवाजा खुल गया।भीतर जाकर देखा तो उमा का शव कुर्सी पर मिला। उनके हाथ आगे की ओर झुके हुए थे। शरीर के सभी गहने भी गायब थे और गला कसने के निशान मिले। सामने खाने की थाली में दाल और ढाई रोटी रखी थी। सूचना के बाद शिवमंगल बेटे के साथ घर पहुंचे तो देखा सामान बिखरा था और अलमारी का लाकर खुला था और जेवर गायब थे। जिसके बाद पुलिस को घटना की। सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। किराएदार सपना और प्रिया ने बताया कि किरायेदारों की आवाजाही के कारण मुख्य गेट में ताला नहीं डाला जाता है। उसमें सिटकनी लगी हुई है। जबकि उमा का पोर्शन सेपरेट है। छोटे बेटे आशीष ने फोन पर बताया कि उनकी मां से सोमवार रात 10:07 बजे बात हुई थी। शिवमंगल कुशवाहा ने बताया कि करीब 25 लाख रुपए के जेवर गायब है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। सीसी कैमरे जांचे जा रहे है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि घटना को किसी जानकर ने अंजाम दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है।

error: Content is protected !!